फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 1 -- कायमगंज, संवाददाता। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार को आशा और आशा संगिनियों ने सीएचसी के बाहर प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्त्रियों ने कहा कि वह लंबे समय से जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। महंगाई, बढ़ते कार्य के दबाव और अतिरिक्त प्रशासनिक जिम्मेदारियों के चलते वर्तमान मानदेय पर्याप्त नहीं है। कार्यकर्त्रियों ने बताया कि मांग पर अपेक्षित निर्णय नहीं होने पर 15 अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। पांच अक्तूबर को लखनऊ जाकर भी अपनी मांग को अधिकारियों के समक्ष रखने की बात कही गई है। प्रदर्शन के दौरान आशा और आशा संगिनियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। कार्यकत्रियों ने चिकित्सा अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मानदेय में उचित वृद्धि किए जाने की मांग की।

हिंदी हिन्दु...