सिद्धार्थ, मार्च 10 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन जिला इकाई के पदाधिकारियों ने सोमवार को भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य से मुलाकात की। इस दौरान अनुदेशकों ने एक अप्रैल से मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रुपये किए जाने की घोषणा पर खुशी जताई। पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने कहा कि मानदेय में वृद्धि से प्रदेश के हजारों अनुदेशकों को राहत मिलेगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, रणविजय सिंह, हरिश्चंद्र, रूमा मिश्रा, सत्य प्रकाश, अनुपम कुंवर, अशोक यादव, विनीता चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...