हरदोई, सितम्बर 21 -- सांडी। तकनीकी सहायकों ने मानदेय बढ़ाने और पर्यवेक्षण कार्य के लिए अतिरिक्त यात्रा भत्ता देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ अस्मिता सेन को सौंपा। मांग पूरी न होने पर 28 सितंबर को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। सोमवार को एपीओ पुष्पेंद्र कुमार के नेतृत्व में तकनीकी सहायक गिरीश शुक्ल, अजय विक्रम सिंह और सुभाष यादव ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर ज्ञापन सौंपा। तकनीकी सहायकों ने बताया कि मनरेगा के तहत प्राक्कलन तैयार करने और रोजाना कार्यों के पर्यवेक्षण में प्रतिमाह करीब छह हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके बावजूद पांच वर्ष से मानदेय में वृद्धि नहीं की गई है। उन्होंने प्रतिमाह 45 हजार रुपये मानदेय और पर्यवेक्षण के लिए अतिरिक्त यात्रा भत्ता देने की मांग की। बीडीओ अस्मिता सेन ने बताया कि मां...