रुद्रपुर, मई 11 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। जिला पंचायत सदस्य संगठन उत्तराखंड के आह्वान पर ऊधमसिंह नगर में सोमवार को जिला पंचायत सदस्यों ने सीडीओ देवेश शासनी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें मानदेय बढ़ाने, पंचायत कल्याण कोष के गठन सहित कई मांगें की गईं। यह भी पढ़ें- प्रधानों का कार्यकाल बढ़ानेकी मांग, ज्ञापन सौंपाज्ञापन में शामिल मांगे जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या एवं प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में जिला योजना समिति के चुनाव शीघ्र कराने, वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं को जिला योजना समिति के गठन के बाद पुनरीक्षित करने, पंचायतों में आरक्षण परिवर्तन की अवधि पांच वर्ष से बढ़ाकर दस वर्ष करने और 73वें संविधान संशोधन के तहत 29 विषय पंचायतों को हस्तांतरित करने की मांग की गई। साथ ही पंचायत कल्याण कोष की...