पीलीभीत, अगस्त 19 -- पीलीभीत। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल स्वयंसेवक के राज्यस्तरीय सम्मेलन का पीआरडी को लाइव प्रसारण दिखाया गया। लाइव प्रसारण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीआरडी स्वयंसेवकों का ड्यूटी भत्ता 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये और पीआरडी स्वयंसेवकों एवं उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, जनपद लखनऊ में पीआरडी स्वयंसेवकों के लिए मल्टी बैरक के निर्माण की घोषणा की। पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान, ललौरीखेड़ा के ब्लाक प्रशासक अजय सिंह गंगवार और डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, विभागीय अधिकारियों तथा पीआरडी स्वयंसेवकों ने मुख्यमंत्री के निर्णय की सराहना की। पीआरडी जवानों को पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- भत्ते में 100 रुपए की बढ़ोत्तरी, खुशी से उछले...