बलरामपुर, अगस्त 23 -- बलरामपुर संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्वस्थ रसोइया, स्वस्थ विद्यालय कार्यक्रम के तहत परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को मानदेय वृद्धि की चेक और आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में राजधानी में मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने परिषदीय विद्यालयों के रसोइयों का मासिक मानदेय दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रत्येक रसोइयों को पांच लाख रुपये तक का आयुष्मान स्वास्थ्य कवर, ड्रेस के लिए मिलने वाली धनराशि 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने और एसबीआई में खाते खुलवाकर दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: रसोइयों को सम्मान समारोह में दिया गया कैशलेस ...