गंगापार, फरवरी 21 -- प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय 18 हजार रुपये किए जाने पर बीआरसी करछना में बैठक कर आभार प्रकट किया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सिद्ध राज सिंह ने की। शिक्षा मित्र संघ के संरक्षक एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला, प्रदेश मंत्री सुशील यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह, तेजभान सिंह सहित सभी पदाधिकारियों का आभार जताया गया। बैठक में मंत्री अन्नत लाल, पंकज राय, राजकरण, दारा सिंह, रमेश चंद्र, रजनीकांत, शशिकांत व सुनील मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.