कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर। प्रदेश के शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि के आदेश से शिक्षामित्र और अनुदेशक खुश हैं। शिक्षामित्रों को अप्रैल से 18 हजार प्रतिमाह और अनुदेशकों को 17 हजार प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। एमएलसी डॉ. अरुण पाठक ने इस पर खुशी का इजहार करते हुए शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी और उन्हें मिठाई खिलाई। शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए होली पहले ही आ गई। बेसिक शिक्षा विभाग में दिन भर यही चर्चा रही। डॉ. अरुण पाठक संग साकेत नगर स्थित कैंप कार्यालय में मिलकर उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस योजना से 1.68 लाख शिक्षकों को लाभ पहुंचा है। एमएलसी ने शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.