लखीमपुरखीरी, मई 16 -- मानदेय बढ़ने के बाद अंशकालिक अनुदेशकों को सम्मानित किया जाएगा। शहर के गुरुनानक इंटर कालेज सभागार में 17 मई को कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस समारोह में मंत्री जेपीएस राठौर को भी आमंत्रित किया गया है। बीएसए प्रवीण तिवारी ने जारी आदेश में सभी अनुदेशकों से दोपहर ढाई बजे समारोह स्थल पर पहुंचने को कहा है। इसके लिए सभी बीईओ को पत्र भी लिखा है। हाल ही में अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाया गया है। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अंशकालिक अनुदेशको बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया जाएगा। यह भी पढ़ें- मानदेय भुगतान का कार्यक्रम आज यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अंशकालिक अनुदेशकों को आज बांटेंगे ...