गंगापार, मार्च 9 -- विकास खंड उरुवा के संविदा मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ की अनुपस्थिति में डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीओ एसडी बृजेश कुमार को सौंप भुगतान किए जाने की मांग की है। इस मौके पर दर्जनों मनरेगा संविदा कर्मी उपस्थित रहे। बता दें विकासखंड उरुवा में महात्मा गांधी ग्रामीण राष्ट्रीय योजना (मनरेगा) के तहत कई संविदा कर्मी तैनात है। मानदेय न मिलने से कर्मियों में नाराजगी है। ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष अनीश कुमार मिश्रा ने बताया कि संविदा कर्मी विभागीय कार्य के अतिरिक्त कामों में पूर्ण योगदान दे रहे हैं। बावजूद संविदा कर्मी भुगतान के लिए परेशान है। बताया कि पिछले वर्ष की जुलाई माह में कर्मियों का भुगतान हुआ था। पिछले नौ माह से भुगतान न होने के कारण संविदा कर्मियों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है। परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.