महाराजगंज, मार्च 16 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिले के ग्राम रोजगार सेवकों ने लंबे समय से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर रविवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। रोजगार सेवकों ने कहना कि अगस्त-2025 से अब तक लगभग आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर मनरेगा समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद लंबे समय से मानदेय न मिलने के कारण उनके परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते बच्चों की पढ़ाई और दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करना भी कठिन हो गया है।रोजगार सेवकों ने मांग की कि लंबित आठ माह का मानदेय...