मऊ, मई 21 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में तीन माह से मानदेय न मिलने से नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इससे जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल समेत सीएचसी-पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। मरीजों की न जांच हो सकी और न ही इलाज मिला। कई किलोमीटर दूर से आए मरीजों को बगैर इलाज के ही लौटना पड़ा। जनपद में स्वास्थ्य विभाग में 500 से अधिक डॉक्टर, अधिकारी, कर्मचारी, स्टाफ नर्स, सीएचओ, डीपीएमयू, कोविड स्टाफ समेत आशा, आशा संगिनियों को बीते मार्च माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों ने बीते कई दिनों से काली पट्टी बांध विरोध जताते हुए कार्य कर रहें थे। और चेतावनी दी थी कि अगर 20 मई तक मानदेय नही मिली तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जिससे अब स...