बाराबंकी, मई 21 -- रामसनेहीघाट, बाराबंकी। पिछले दो माह से मानदेय न मिलने से नाराज स्वास्थ्य संविदा कर्मियों ने गुरुवार को सीएचसी परिसर में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री डॉ. रईस ने बताया कि मार्च और अप्रैल माह का मानदेय अब तक नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसी को बच्चों का प्रवेश कराना है तो किसी को फीस और अन्य जरूरी खर्चों के लिए पैसों की आवश्यकता है, लेकिन विभाग उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा। उन्होंने बताया कि बुधवार को संघ के निर्देश पर सांकेतिक प्रदर्शन भी किया गया था, इसके बावजूद अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। यह भी पढ़ें- संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन धरने में शामिल मोहम्मद आरिज समेत अन्य संविदा कर्मियों ने विभागीय ...