मानदेय न मिलने पर रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
बरेली, जून 17 -- आंवला/रामनगर।रामनगर ब्लॉक में मंगलवार को ग्राम रोजगार सेवकों ने पिछले 19 से 36 महीनों से मानदेय न मिलने के विरोध में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। रोजगार सेवकों ने आरोप लगाया कि शासन की सभी योजनाओं का निष्ठापूर्वक क्रियान्वयन करने के बावजूद अधिकारियों द्वारा उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनका बकाया मानदेय जारी नहीं किया गया, तो वह बुधवार से ब्लॉक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इस दौरान नरेंद्र पाल वर्मा, पवन कुमार, विजेंद्र कुमार, उदयवीर, मनोज कुमार सहित समस्त रोजगार सेवक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.