अलीगढ़, मार्च 8 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल विकासखंड के मनरेगा कर्मियों ने जुलाई 2025 से लंबित मानदेय व ईपीएफ न मिलने पर गहरा रोष जताया है। शनिवार को उन्होंने बीडीओ विजय कुमार तिवारी को जिलाधिकारी व सीडीओ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि आर्थिक तंगी से अब उनका जीवन का अधिकार खतरे में है। ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक व लेखा सहायकों को त्योहारों सहित कई महीनों का वेतन नहीं मिला। कर्मी परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी करने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि विभाग को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्वाधिक मानव दिवस सृजन के लिए सराहा, लेकिन कर्मचारियों का वेतन लटका है, यह वित्तीय अनियमितता है। इसके अलावा ज्ञापन में कर्मचारियों जे चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा करते हुए बताया कि 6 मार्च को काली पट्टी बांधकर कार्य बह...