पीलीभीत, मई 21 -- अमरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारीयों ने तीन माह से मानदेय न मिलने पर बुधवार को सीएचसी परिसर में हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सुबह ड्यूटी के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया। अरुण कुमार, समन इसरार, फातिमा, फरहीन सहित कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से वेतन में हो रही देरी से उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। मानदेय न मिलने से परिवार का कारण पोषण करना, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के खर्च चलना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि कुछ अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। यह भी पढ़ें- मानदेय न मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों ने जताया विरोध उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि अ...