कन्नौज, मई 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों को मार्च और अप्रैल का मानदेय अब तक न मिलने से कर्मचारियों में भारी नाराजगी व्याप्त है। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी कन्नौज द्वारा मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश लखनऊ को पत्र भेजकर कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.स्वदेश गुप्ता ने पत्र के माध्यम से बताया कि उ.प्र.राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ जनपद कन्नौज को पत्र भेजकर संविदा कर्मचारियों के लंबित मानदेय के भुगतान की मांग की थी। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार दो माह से वेतन न मिलने के कारण उन्हें और उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- काला फीता बांधकर विरोध जता रहे कर्मचारी दैनि...