अमरोहा, मई 22 -- हसनपुर। प्रांतीय आह्वान पर नगर समेत क्षेत्र के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम कर्मचारियों ने गुरुवार को नगर सीएचसी में अनिश्चितकालीन सांकेतिक कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि बीती फरवरी माह के बाद से प्रदेशभर के एनएचएम कर्मियों को मानदेय नहीं मिला है।​कार्य बहिष्कार के दौरान वक्ताओं ने बताया कि इस संबंध में बीती तीन मई को मिशन निदेशक एनएचएम लखनऊ को ज्ञापन सौंपकर समय से मानदेय भुगतान कराए जाने की मांग की गई थी। तब निदेशक ने 20 मई तक भुगतान का आश्वासन दिया था। प्रांतीय कार्यकारिणी ने चेतावनी दी थी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 21 मई से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- तीन माह से मानदेय अटका, आशा बहुओं का फूटा गुस्सा भुगतान नहीं होने पर गुरुवार से सभी एनएचएम कर्मी हड़ताल पर चले गए। ​इस दौरान म...