हमीरपुर, जून 5 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। बकाया मानदेय का भुगतान न होने से नाराज मनरेगा कर्मियों ने कलमबंद हड़ताल शुरू करते हुए विकासखंड कार्यालय प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर 15 जून तक भुगतान नहीं किया गया तो वह डीएम को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री वादा निभाओ रैली का आयोजन करेंगे। गत आठ माह से मनरेगा योजना के कर्मियों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे उनके सामने भुखमरी की समस्या खड़ी हो गई है। प्रांतीय आवाहन पर गत 2 जून को ग्राम रोजगार सेवक संघ ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मानदेय के भुगतान की मांग की थी। साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर तत्काल भुगतान नहीं किया गया तो वह कलमबंद अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू करेंगे।शुक्रवार यह भी पढ़ें- मानदेय न मिलने पर रोजगार सेवकों का धरना को संघ ने विकास खंड कार्यालय प्रांगण में धरन...