गाजीपुर, जून 4 -- गाजीपुर (जमानियां)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां पर संविदा कर्मियों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे कर्मियों को परिवार चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों ने कहा कि जल्द मानदेय का भुगतान नहीं होने पर नो पे-नो वर्क के तहत कर्मी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कर्मी सुधाकर पाण्डेय, संगीता देवी, आयुष चकित्कसक एलिना, नलिनी वर्मा, डा. नीलम यादव ने कहा कि इसके लिए उच्चाधिकारियों से भी पत्राचार किया गया है। एसीएमओ डा. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही सभी के मानेदय का भुगतान कर दिया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से बजट का डिमांड किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...