भागलपुर, मई 11 -- सत्तर कटैया से राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को पिछले करीब पांच माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने से उनके समक्ष आर्थिक संकट गहरा गया है। मानदेय नहीं मिलने के कारण घर-परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। बच्चों की फीस, दैनिक जरूरतों तथा अन्य आवश्यक कार्यों पर भी इसका असर पड़ रहा है। सेविका-सहायिका संघ की विभा कुमारी ने विभागीय अधिकारियों से अविलंब बकाया मानदेय भुगतान कराने की मांग की है, ताकि सेविका-सहायिकाओं को राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- सेविका -सहायिका चयन की मांग यह भी पढ़ें- दो माह से मानदेय नहीं मिलने पर सहायक अध्यापकों में आक्रोश यह भी पढ़ें- सहायक अध्यापकों को दो माह से मानदेय का भुगतान नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...