बगहा, मई 23 -- नरकटियागंज । प्रखंड की डीके शिकारपुर पंचायत के स्वच्छता कर्मियों को 13 माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इससे पंचायत प्रतिनिधियों व स्वच्छता कर्मियो में आक्रोश है। शुक्रवार को पंचायत के मुखिया राहुल जायसवाल के नेतृत्व में स्वच्छता पर्यवेक्षक मुकेश कुमार अनुरक्षक विशेषर पाल, धनंजय कुशवाहा, तुफानी मिया, जितेन्द्र चौरसिया व स्वच्छता मित्र सुरज कुमार, समीना खातुन, अंजुम आरा खातुन, नैमुद्यीन, आदर्श कुमार आदि अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि उनका मानदेय पिछले 13 माह से नहीं मिला है । प्रखंड विकास पदाधिकारी से कई बार मांग की गयी लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। वही मुखिया राहुल जायसवाल ने कहा कि पंचायत सचिवों के हड़ताल पर जाने के कारण पूरे पंचायत का विकास कार्य प्रभावित है। यह भी पढ़ें- सात साल में भी नहीं हुआ बक...