मोतिहारी, फरवरी 24 -- मोतिहारी, हिप्र.। राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ की जिला इकाई की ओर से आठ माह से मानदेय नहीं मिलने पर मंगलवार को कचहरी चौक पर धरना दिया। धरना में ग्रामीण आवास सहायक, लेखापाल व ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक उपस्थित थे। उनकी मांगों में लंबित मानदेय का भुगतान करने, आवास के अतिरिक्त अन्य कार्य के लिये वाध्य नहीं करने, रविवार व छुट्टी के दिन कार्य नहीं लेने, सुबह दस बजे के पहले व शाम पांच बजे के बाद ऑफिस में रुकने के लिये वाध्य नहीं करने, रिचेकर में काम लेने के पहले एक प्रशिक्षण देने ,वर्खास्त कर्मियों को वापस काम पर लाने आदि शामिल है। धरना में जिलाध्यक्ष कृष्णकांत गिरि, संतोष कुमार, विकास रंजन, उपाध्यक्ष रतन कुमार, चंदन कुमार, जितेन्द्र कुमार,नवनीत कुमार, ओम कुमार, नवीन उपाध्याय, रंजीत कुमार गुप्ता, आशुतोष कुमार आदि शामिल हुए। ...