आरा, मार्च 19 -- -आठ महीने से बकाया, कार्य बहिष्कार की चेतावनी सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के सहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को आशा फैसिलिटेटर और आशा कर्मियों ने आठ माह से मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने पर आक्रोशपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। धरना की अध्यक्षता आशा फैसिलिटेटर संगीता भट्ट ने की। धरना के दौरान आशा फैसिलिटेटर पुष्पा देवी, लीलावती देवी, रिंकू देवी, सीता कुमारी, ललिता देवी, संगीता कुमारी और नीता देवी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता सरकार की ओर से संचालित सभी स्वास्थ्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाती हैं। बावजूद इसके सरकार और प्रशासन की ओर से उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। आशा कर्मियों ने बताया कि होली और ईद जैसे महत्वपूर्ण पर्व के मौके पर भी उन्हें मानदेय नहीं दिया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्...