गिरडीह, जून 26 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत आजीविका सखी मंडल के कैडरों को पिछले एक वर्ष से मानदेय नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट संकट का सामना करना पड़ रहा है। लगातार भुगतान लंबित रहने से कैडरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द बकाया मानदेय भुगतान कराने की मांग की है। कैडरों ने बताया कि वे आजीविका मिशन के तहत गांव गांव जाकर महिलाओं को समूहों से जोड़ने, सशक्त बनाने, महिलाओं को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने, बचत के प्रति जागरूक करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी पहंचाने का कार्य करते हैं। सरकार के द्वारा चलाई गई इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी देना, इसके अलावा समूह की नियमित बैठकें करना, ऋण प्रक्रिया के सहयोग देना और महिलाओं को स्व रोजगार से जोड़ना भी उनकी जिम्मेदारियों में शामिल...