बागपत, फरवरी 26 -- बागपत। चेयरमैन और ईओ के बीच बनी तनातनी के चलते सफाई कर्मियों को जनवरी माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। मानदेय न मिलने से परेशान सफाई कर्मियों ने गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर मानदेय का भुगतान नहीं हुआ, तो वे कार्य बहिष्कार कर देंगे। कोई भी सफाई कर्मी झाडू नहीं लगाएगा। दरअसल, ईओ और चेयरमैन के बीच बने विवाद के बाद नगर पालिका के 57 संविदा कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते कर्मचारी परेशान बने हुए है। गुरुवार को काफी सफाई कर्मी नगर पालिका पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि उन्होंने शहर को चमकाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, इसके बाद उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते उनके परिवारों की आर्थिक स्थि...