देवरिया, मई 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में मानदेय पर तैनात संविदा कर्मियों ने सोमवार को काला फीता बांधकर स्वास्थ्य केन्द्रों पर काम किया। एनएचएम कर्मचारियों को मार्च, अप्रैल का मानदेय नहीं मिला है। वह जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी पर 20 मई तक काला फीता बांध काम करेंगे। इसके बाद भी मानदेय भुगतान नहीं होने पर 21 मई से कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार दुबे व मंत्री कामेश्वर मिश्र के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को सीएचसी, पीएचसी पर काला फीता बांधकर कार्य किया। यह भी पढ़ें- एनएचएम कर्मियों ने मानदेय की मांग को लेकर काली पट्टी बांध किया कार्य। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन ...