देवरिया, अप्रैल 23 -- बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद मानदेय का भुगतान न होने पर ग्राम रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को पथरदेवा ब्लॉक पर रोजगार सेवकों ने बीडीओ दीपक कुमार की अनुपस्थिति में सहायक लेखाकार जितेंद्र कुमार को अपनी समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा।ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने ज्ञापन में कहा है कि रोजगार सेवक लगातार कई महीनों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ रहा है और परिवार का भरण-पोषण करना भी कठिन हो गया है।रोजगार सेवकों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया,लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यह भी पढ़ें- वेतन, नियमितीकरण को रोजगार सेवकों ने बांधी काली पट्टी 25 अप्रैल त...