फतेहपुर, मार्च 7 -- खागा। लंबे समय से मानदेय का भुगतान न होने से नाराज़ मनरेगा कर्मियों ने शनिवार को ऐरायां ब्लॉक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बांह में काली पट्टी बांधकर अपनी नाराज़गी जताई और बीडीओ अशोक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की। मनरेगा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन की अध्यक्षता अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी प्रेमदत्त निर्मल ने की। इस दौरान ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कई कर्मचारी ब्लॉक परिसर में एकत्रित हुए।कर्मचारियों ने बताया कि उनका मानदेय पिछले आठ माह से लंबित है। होली जैसे बड़े त्योहार पर भी भुगतान न होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कई कर्मचारियों के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। मन...