बस्ती, अगस्त 21 -- बस्ती। जिले में ऑल प्राइवेट पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को नियमित मानदेय की स्वीकृति की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। संघ के पदाधिकारियों ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से सीएम को पत्र भेजकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। संगठन जिलाध्यक्ष अमरेश मिश्रा ने ज्ञापन देने के बाद कहा कि यदि पांच सितंबर तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश के पशुमित्र सात सितंबर से लखनऊ स्थित जीपीओ पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बहादुर राव, जिला महामंत्री प्रदीप शुक्ला, सचिन श्रीवास्तव, रघुवीर तिवारी एवं जितेन्द्र पाण्डेय सहित संगठन से जुड़े अन्य कार्यकर्ताओं ने भी मांगों के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कर...