सोनभद्र, मई 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर आशा वर्कर्स यूयिन के बैनर तले आशाओं ने बुधवार को कलक्टे्रट पर प्रदर्शन किया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री को नामित 13 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मानदेय का भुगतान कराए जाने तथा अन्य मांगों पर शीघ्र विचार किए जाने की मांग की। इस दौरान आशाओं ने कहा कि राज्य वित्त से मिलने वाली 1500 की राशि को बढ़ाकर 6000 किए जाने, मातृत्व अवकाश प्रदान किए जाने, साप्ताहिक, त्यौहारी एवं राष्ट्रीय अवकाश अनुमन्य किए जाने की मांग की गई थी। इसके साथ ही स्वास्थ्य बीमा में कैशलेस योजना के अतिरिक्त 5 लाख की वृद्धि तथा जीवन बीमा राशि को 20 लाख किए जाने सहित विभिन्न मांगों पर सहमति बनने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कहा कि वर्षों से विभिन्न अभियानों में आशा कार्यकर्ताओं के योगदान का पारिश...