देवरिया, अप्रैल 19 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम रोजगार सेवक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल पर चले गए है। शनिवार को रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय व मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर बीडीओ के बाबू को ज्ञापन सौंपा।सौंपे गए ज्ञापन में ग्राम रोजगार सेवकों ने बताया कि प्रदेश स्तर पर किए गए आह्वान के क्रम में जनपद के समस्त मनरेगा कर्मचारी 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले आठ माह से मानदेय बकाया है, साथ ही 4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को अब तक लागू नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- मनरेगा कार्मिकों ने किया हड़ताल का ऐलान इसके अलावा एचआर पॉलिसी लागू करने, मानदेय बढ़ाने तथा करीब 20 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग भी उठाई गई है।ज्ञ...