जौनपुर, अप्रैल 18 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रांतीय रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को मनरेगा के कर्मचारी कलमबंद हड़ताल शुरू कर दिए। ब्लाक अध्यक्ष गीता कन्नौजिया के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक ग्राम रोजगार सेवकों और मनरेगाकर्मियों ने पिछले कई माह से बकाया मानदेय भुगतान कराने की मांग की। गीता कन्नौजिया ने खंड विकास अधिकारी सूर्यकांत पांडेय को दिए गए ज्ञापन में बताया बीते कई माह से हम लोगों का मानदेय नहीं दिया जा रहा है। न ही मानदेय बढ़ाया ही जा रहा है। बताया कि यह आंदोलन 16 से 25 अप्रैल तक चलेगा। ज्ञापन देने वालो में जय प्रकाश शुक्ल, सुरेश चंद्र गुप्ता, पुष्पा देवी, मनोरमा देवी, मनीलाल अभिषेक, कमलेश सहित दो दर्जन से अधिक रोजगार सेवक और कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मांगों के समर्थन में मनरेगा कर्मियों ने शुरु की हड़...