हाथरस, मार्च 25 -- हाथरस, संवाददाता। ग्राम रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ओसी कलेक्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मानदेय के भुगतान व पीएफ की मांग की है। ज्ञापन में ग्राम रोजगार सेवकों ने कहा है कि उनके द्वारा विभाग के निर्देशों के अनुसार लक्ष्य की पूर्ति की गई है। विभागीय कार्यों के अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना, क्रॉप सर्वे, जीरो पॉवर्टी सहित अन्य कार्य में पूर्ण योगदान दिया गया है। लेकिन, उन्हें विगत 9 माह से लेकर 36 माह तक का मानदेय नहीं मिला है। पीएफ की भी काफी समय से लंबित है। दीवाली व होली पर भी मानदेय नहीं मिल पाया। उनका कहना है कि वह अपने-अपने ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को मौखिक व लिखित में अवगत करा चुके हैं। परियोजना निदेशक व मुख्य विकास अधिकारी को भी लिखित में विभिन्न ज्ञापनों के माध्यम से अवगत करा च...