भदोही, मार्च 11 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। मानदेय और ईपीएफ की मांग लेकर बुधवार को डीघ ब्लॉक परिसर में पहुंचे मनरेगा कार्मिकों ने पत्रक सौंपा। मानदेय के अभाव में हो रही दिक्कत से बीडीओ डीघ को अवगत कराया। मामले को संज्ञान में लेते हुए शीघ्र ही मानदेय भुगतान की मांग की। इस दौरान मनरेगा कार्मिकों ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं कंप्यूटर आपरेटर समित समस्त संवर्ग के कर्मचारियों को मानदेय और ईपीएफका भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसके चलते हम लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हम मनरेगा कार्मिक शासन की हर योजना की रीढ़ होते हैं। लेकिन मानदेय का नियमित भुगतान न होना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। मानदेय की मांग को लेकर हम लोग पूर्व में भी कई बार पत्रक सौंप चुके हैं, लेकिन संज्ञान में न लिया जाना गंभ...