बस्ती, मार्च 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। साऊंघाट ब्लॉक पर मानदेय की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी को छह सूत्री मॉगों का ज्ञापन सौंपा और मांग किया कि नौ से 12 माह के बकाए मानदेय का भुगतान किया जाए। रोजगार सेवकों ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने से भुखमरी के कागार पर पहुंच गए है। दीपावली और होली बीत गई लेकिन मानदेय नहीं मिलने के कारण हम लोग त्योहार नहीं मना पाए। रोजगार सेवकों ने बीडिओं से मांग किया कि बकाया मानदेय, ईज ऑफ लीविंग का पारिश्रमिक, ईपीएफ कटौती, मिशन अन्त्योदय का पारिश्रमिक एवं उच्चगुणवत्ता पूर्ण मोबाइल फोन तत्काल दिया जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष अमित किशोर यादव ने कहा कि रोजगार सेवकों के उपरोक्त समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो डीएम कार्यालय पर धरना देने को बाध्य होगें। जिसकी सारी जिम्मेंदारी शासन प्रशासन की होगी।...