कन्नौज, अप्रैल 28 -- डिवीजन क्षेत्र के लाइनमैनों और एसएसओ को पिछले दो माह का मानदेय नहीं मिल सका है, जिससे नाराज होकर इन लोगों ने बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ऐसे में क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित होने लगी। समस्या को गंभीरता से लेते हुए एक्सईएन ने तत्काल इस मामले से कर्मचारियों से संबंधित कंपनी को अवगत कराते हुए पत्र भेजा, जिसके कुछ समय बाद कर्मचारियों के खातों में एक-एक माह का मानदेय भेज दिया गया, तब कहीं जाकर धरना समाप्त हो सका। बिजलीघर पर मंगलवार की सुबह मानदेय दिलाए जाने की मांग को लेकर लाइनमैनों और एसएसओ ने एक्सईएन कार्यालय के बाहर दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- बिजली कर्मियों ने समस्याओं पर दिया ज्ञापन साथ ही मानदेय दिलाए जाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। लाइनमैनों का धरना प्रदर्शन चलने...