बलरामपुर, जुलाई 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। नियमित मानदेय की मांग को लेकर जिले के पैरावेट पशुमित्र, लेमैन इनसीमिनेटर और मैत्री कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। ऑल पैरावेट पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ की जिला इकाई ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 23 जुलाई से एफएमडी टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान कार्य के बहिष्कार की घोषणा की है। इससे विभाग की नियमित सेवाएं प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। समिति के जिलाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि संगठन लंबे समय से नियमित मानदेय की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि जुलाई 2025 में मंत्री स्तर पर आश्वासन मिला था। यह भी पढ़ें- मानदेय की मांग को लेकर सीवीओ को सौंपा ज्ञापन इसके बाद प्रमुख सचिव के निर्देश पर पशुपालन निदेशालय ने 13 जनवरी 2026 को नियमित मानदेय का प्रस्ताव शा...