मुंगेर, मार्च 13 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। आशा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मानदेय की मांग को लेकर हंगामा किया। आशा कार्यकर्ता सुनीता कुमारी, रीता कुमारी, कंचन कुमारी, शीला देवी, विजया देवी, लक्ष्मी सिंह ने बताया कि हमलोगों को पिछले सात माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमलोगों को आईडी भी नहीं मिला है। पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि आशा मैनेजर रामबाबू के द्वारा खर्च का लेखा-जोखा का बिना मिलान किए सत्यापित कर हस्ताक्षर कर दिया गया है, इसलिए आशा कार्यकर्ताओं को पेमेंट करने में परेशानी हो रही है, जबकि डीपीएम के द्वारा बिना जांच किए आशा मैनेजर रामबाबू को यहां से विरमीत कर दिया गया है । उन्होंने कहा इस संबंध में विभाग से लिखित अनुरोध किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.