हाथरस, फरवरी 28 -- हाथरस। नगर पालिका परिषद में आउटसोर्सिंग पर तैनात सफाई कर्मियों ने शनिवार अपने बकाया मानदेय दिलाए जाने की मांग को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रोहित सिंह को ज्ञापन सौंपा। आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों ने ईओ रोहित सिंह को ज्ञापन देते हुए कहा कि प्रमुख त्योहारों से एक होली का त्योहार है। होली के पर्व पर अपने परिवार का गुजारा कैसे करें और कैसे त्योहार मनाए। सभी कर्मचारियों को जनवरी का भी मानदेय नहीं मिला है। जबिक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फरवरी तक का वेतन देने को कहा है। प्रदेश सरकार के आदेश की कोई परिवाह नहीं है और गरीब आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को त्योहार नहीं करने देंगे। सरकारी कर्मचारियों को भुगतान मिल जाएगा, ेकिन आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को मानदेय देने के लिए तैयार नहीं है। ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा क...