भागलपुर, जुलाई 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में 11 महीने तक कार्य कराने के बाद बिना मानदेय दिए हटाए गए 70 अतिथि शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना 19वें दिन भी जारी रहा। धरना देने वाले शिक्षकों ने एकजुट होकर सरकार, लोकभवन और विश्वविद्यालय प्रशासन से अपनी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। ​शिक्षकों ने कहा कि यह आंदोलन केवल रोजगार बचाने की लड़ाई नहीं है, बल्कि विश्वविद्यालय में कार्यरत हजारों शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और भविष्य का सवाल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी न्यायोचित मांगों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक यह शांतिपूर्ण आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- प्रस्तावित विवि संशोधन विधेयक के विरोध में वकूटा का धरना-प्रदर्शन धरनास्थल पर डॉ. अजय कुमार, डॉ. एकांत कुमार चौधरी, डॉ. सरो...