अंबेडकर नगर, अगस्त 9 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। हेल्थ कम्युनिटी ऑफिसर यानी सीएचओ का धरना समाप्त हो गया है। धरना अप्रैल से जुलाई तक के वेतन भुगतान और सभी मांगे मान लेने के बाद हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार के साथ डीपीएम व अन्य की मौजूदगी में सीएचओ के प्रतिनिधि मंडल से द्विपक्षीय वार्ता और मांगे मान लेने के बाद आंदोलन को खत्म हो गया। सीएमओ ने बताया कि अगस्त माह से वेतन में एग्रीमेंट भी जुड़ेगा। वहीं लखनऊ में दिए गए धरने के दौरान रोका गया गया वेतन भी नियमानुसार भुगतान किया जाएगा। बीते साल के बकाया भुगतान के लिए शासन से धन की मांग की जाएगी। हेल्थ कम्युनिटी ऑफिसर एसोसिएशन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का आभार ज्ञापित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...