बलिया, अप्रैल 7 -- बलिया। जिले के रोजगार सेवक और मनरेगा कर्मियों ने मंगलवार को हड़ताल किया और बीडीओ के माध्यम से उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजा। मनियर हिसं के अनुसार मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित ग्राम रोजगार सेवकों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर कलमबंद हड़ताल करने के साथ ही बीडीओ डॉ शत्रुघ्न कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पिछले छह महीने से उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। लगभग एक वर्ष से से ईपीएफ भी नहीं मिला है। इससे परिवार की आजिविका तथा बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा हैं। बच्चों की फीस का बकाया होने के चलते अगली कक्षा में उनका प्रवेश नहीं हो पा रहा है। जबकि मानदेय से ईपीएफ की कटौती वर्ष 2019-20 से की जा रही है। कहा है कि शासन की ओर से मनरेगा सहित फार्मर रजिस्ट्री, क्राप सर्व...