रुद्रपुर, फरवरी 1 -- रुद्रपुर। राजकीय वाहन चालक महासंघ की रविवार को एक बैठक लोक निर्माण विभाग कार्यालय संघ भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह नेगी और संचालन जिला मंत्री कृष्ण कुमार सैनी ने किया। बैठक में शासन स्तर पर लंबित विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि कोविड-19 काल में वाहन चालकों द्वारा की गई ड्यूटी का 10,000 रुपये मानदेय अब तक प्राप्त नहीं हुआ है, जिसके आदेश तत्काल निरस्त किए जाने की मांग की गई। इसके साथ ही वाहन चालकों को 2400 ग्रेड पे को नजरअंदाज करते हुए 4800 ग्रेड पे दिए जाने, उन्हें टेक्निकल घोषित करने तथा वर्दी धुलाई भत्ता बढ़ाने की मांग उठाई गई। बैठक में बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के मानदेय का भुगतान 7 मद में धनराशि उपलब्ध न होने के कारण नहीं हो पा र...