शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जीएफ कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर स्वर्गीय सूरज कांति मेमोरियल क्रिकेट लीग 2026 का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में टीम मानडले ने चौधरी क्रिकेट अकादमी पुवाया को 58 रन से शिकस्त दी। मैच के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश मिश्रा रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए मानडले टीम ने 25 ओवर में 5 विकेट खोकर 165 रन बनाए। टीम की ओर से रोनित ने 65 और रूपेश कुमार ने 59 रनों की अहम पारी खेली। चौधरी क्रिकेट अकादमी की ओर से मनजीत और अमित चौधरी ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौधरी अकादमी की टीम 20 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। गुरविंदर ने 49 और रमन ने 19 रन बनाए। मानडले की गेंदबाजी में निमित्त ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए, जबकि रूपेश ने 2 विकेट झटके। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए निमित्त...