गिरडीह, जनवरी 29 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मानजोरी पंचायत के रोजगार सेवक और पंचायत सेवक की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने बेंगाबाद बीडीओ को आवेदन देकर मामले की जांच कर कथित रुप से दोषी रोजगार सेवक के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा 11 दिसंबर को बीडीओ को दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि पंचायत में संचालित योजना रोजगार सेवक की कार्यशैली से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। बिना नजराना वसूली योजना का कार्य नहीं किया जाता है। आवेदन में उदाहरण के तौर पर उल्लेख किया गया है कि गरीबों के लिए चाहे अबुआ आवास हो या दीदी बाड़ी योजना, पशु शेड या फिर मनरेगा से जुड़ी योजना रिश्वतखोरी से अछुता नहीं है। रोजगार सेवक की इस कार्यशैली से लोग परेशान हैं। इतना ही नहीं रोजगार सेवक लगभग चार वर्षों से जमे हुए हैं। जिससे उनकी अपनी मर्जी चलती चलती...