बरेली, अगस्त 19 -- बरसेर। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में छात्र-छात्राओं ने मानचित्र बनाकर अखंड भारत की जानकारी दी। मंगलवार को स्कूल में प्रधानाचार्य उमेश चौहान की अध्यक्षता में अखंड भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र और छात्राओं को अखंड भारत के मानचित्र के द्वारा बताया गया कि आजादी से पहले हमारा भारतवर्ष पाकिस्तान, भूटान, बर्मा , बांग्लादेश, अफगानिस्तान और तिब्बत आदि सभी पड़ोसी देश हमारे भारत के ही अंग थे। ऐसी परिस्थितिया रहीं, जिनसे हमारे भारतवर्ष के टुकड़े कर दिए गए। इस दौरान व्यवस्थापक अरविंद यादव, पूरन लाल, रूपकिशोर वर्मा आदि मौजूद रहे। फोटो यह भी पढ़ें- विभाजन की विभीषिका पर मंथन, इतिहास से सीख लेने का संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...