मिर्जापुर, फरवरी 5 -- मिर्जापुर। नगरवासियों को अब अपने घर का मानचित्र बनवाने पर जेब ढीली करनी होगी। आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग ने विंध्याचल विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र में मानचित्र पर विकास शुल्क बढ़ाते हुए 755 रुपये प्रतिवर्ग मीटर कर दिया है। इससे पहले प्राधिकरण बोर्ड की 22 जनवरी को हुई बैठक में भूखण्ड के क्षेत्रफल पर विकास शुल्क के रूप में 625.00 प्रतिवर्ग मीटर की दर से निर्धारण किया गया था,लेकिन विभाग ने प्राधिकरण के निर्धारित मानचित्र की दरों से आवास एव शहरी नियोजन अनुभाग ने 28 जनवरी को 130 रुपये की वृद्धि करते हुए मानचित्र पर विकास शुल्क 755 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया है। इस बढ़ोत्तरी के साथ अब नगर एवं आसपास के विकास प्राधिकरण के प्रभावित क्षेत्र में घर बनवाने की सपना देखने वालों को ज्यादे पैसा खर्च करने होंगे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.