मानचित्रक भर्ती में प्रमाण पत्र मिलान के लिए 997 पात्र
लखनऊ, सितम्बर 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नियंत्रणाधीन मानचित्रक के 283 पदों पर भर्ती में अर्हता व अभिलेख परीक्षण के लिए 997 अभ्यर्थियों का कटऑफ सोमवार को जारी किया। आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में कटऑफ को मंजूरी दी गई। इसे आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर देखा जा सकता है। अनारक्षित वर्ग 51.50, अनुसूचित जाति 41.25, अनुसूचित जनजाति 38.75, अन्य पिछड़ा वर्ग 50 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का कटऑफ 47.50 अंक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.