जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- जमशेदपुर। मानगो सहारा सिटी दुष्कर्म मामले में विशेष पोक्सो अदालत में अभियोजन पक्ष ने बहस की। इससे पूर्व अदालत में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बहस की थी। जबकि अदालत में बचाव में बयान के तहत 19 आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया था। दुष्कर्म केस के आरोपियों में तत्कालीन डीएसपी, तत्कालीन थाना प्रभारी, पूर्व मंत्री के भाई व अन्य शामिल हैं। मालूम हो कि, मानगो पुलिस ने 18 जनवरी 2019 को पोक्सो अधिनियम एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला पीड़िता की मां के बयान पर दर्ज किया था। मामले में तीन दोषियों को पहले सजा सुनाई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...